नई दिल्ली, फरवरी 17 -- अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हाल ही में पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। नासा के ग्रह रक्षा विभाग की प्रमुख डॉ. केली फास्ट ने बताया है कि अंतरिक्ष में हजारों ऐसे सिटी-किलर यानी शहर तबाह करने वाले एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) मौजूद हैं, जिनकी लोकेशन के बारे में वैज्ञानिकों को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।'सिटी-किलर' एस्टरॉयड का खतरा फिनिक्स में आयोजित एक विज्ञान सम्मेलन (AAAS) के दौरान डॉ. केली फास्ट ने खुलासा किया कि लगभग 15,000 मध्यम आकार के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEOs) अभी भी अज्ञात हैं।ये एस्टरॉयड कम से कम 140 मीटर चौड़े हैं।यदि इनमें से कोई भी एस्टरॉयड किसी घनी आबादी वाले क्षेत्र से टकराता है, तो यह पूरे क्षेत्र को पूरी तरह तबाह करने की क्षमता रखता है। डॉ. फास्ट के अनुसार- हमें उन बड़े एस्टरॉयड की चिंता ...