नई दिल्ली, जनवरी 12 -- भारत अंतरिक्ष में उपग्रहों को कक्षा में ही ईंधन भरने की तकनीक प्रदर्शित करने के करीब पहुंच गया है। अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा, जिसने इस खास टेक्नोलॉजी को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है। वर्तमान में केवल चीन ने ही पिछले साल इस तरह का प्रदर्शन किया था। अमेरिका सहित अन्य अंतरिक्ष शक्तियां अभी तक इसे सार्वजनिक रूप से सफल नहीं कर पाई हैं। यह उपलब्धि बेंगलुरु स्थित स्पेस स्टार्टअप OrbitAID Aerospace की 25 किलोग्राम वजनी AyulSAT सैटेलाइट के माध्यम से हासिल होने वाली है, जो इसरो के PSLV-C62 रॉकेट से 12 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है। यह भी पढ़ें- 'SIR' नोटिस क्या है? पूर्व नेवी चीफ को भी भेजा गया, क्या आपको भी डरने की जरूरत AyulSAT मुख्य रूप से एक टारगेट उपग्रह के रूप में काम करेगा, जो अंत...