गाजीपुर, अगस्त 23 -- जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कालेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. महेंद्र कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. रामलखन यादव ने भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की यात्रा और उनके सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. महेंद्र कुमार ने किया। जबकि संचालन प्रो. अरुण कुमार ने किया। वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाल...