नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- भारत का निजी क्षेत्र अब अंतरिक्ष और परमाणु जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में पहले से कहीं अधिक बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। यह ऐसा बदलाव, जो दस साल पहले अकल्पनीय था। ये बातें विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कही। सीआईआई ग्लोबल समिट ऑन इंडस्ट्री-एकेडेमिया पार्टनरशिप में जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 'फ्रैजाइल फाइव' की श्रेणी से निकलकर 'फर्स्ट अमंग फोर' के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलना एक बड़ा नीतिगत बदलाव है। कोई दस साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था। आज भारतीय निजी कंपनियां अंतरिक्ष और रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदार के रूप में उभर रही हैं। सिंह ने कहा कि परमाणु क्षेत्र उसमें भी अब गैर-सरकारी संस्थाओं की भूमिका बढ़ने लगी है। य...