चतरा, मार्च 9 -- कुंदा, प्रतिनिधि। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेएसएलपीएस महिला समूह द्वारा कुंदा बजार टाड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला समूह की सदस्यों ने अपने अनुभवों और चुनौतियों के बारे में बात की,उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस बीपीएम सतेंद्र ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनका सहयोग सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए आवश्यक है। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने कहा की समाज के विकास मे महिलाओ का योगदान अतुलनीय है।बीडीओ ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करें।कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.