आरा, मार्च 8 -- आरा। निज प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर समेत जिले भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान सहित अन्य की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थानों की ओर से महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिगांव में महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ विभा सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उद्घाटन प्राचार्य डॉ राहुल कुमार पांडेय एवं मुख्य अतिथि डॉ विभा सिन्हा तथा महाविद्यालय की वूमेंस डेवलपमेंट सेल की कॉर्डिनेटर पीएम जेना ने संयुक्त रूप से किया। उपाध्यक्ष अनीता कृष्णा ने कहा कि महिलाएं किसी भी राष्ट्र, समाज और परिवार की धुरी है। चेयरमैन डॉ कृष्ण मुरारी अग्रव...