मुंगेर, जनवरी 2 -- मुंगेर, प्रतिनिधि। सदर मुंगेर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर निवासी राजेश कुमार की बड़ी सुपुत्री खुशबू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। नोएडा स्थित आईआईएलएम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत उनके शोध-पत्र को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सेमिनार बीते 21 से 23 दिसंबर तक नोएडा में ही आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश से कुल 178 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपना-अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। खुशबू के शोध-पत्र का विषय फाइनेंशियल इंक्लूजन एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट: विकसित भारत @ 2047 था, जिसे निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल प्रो. शिव प्रताप शुक्ला ने खुशबू को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.