अयोध्या, मई 30 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी के श्रीराम ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम कार्यक्रम में 12 स्वयंसेवी संस्थाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी के साथ 10 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। जिनमें सृजन स्मारिका में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के सराहनीय कार्यों का उल्लेख भी किया गया। इस दौरान सुरक्षा के साथ सेवा भावना के कारण खाकी वाले गुरूजी के नाम से पहचान रखने वाले पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को भी सम्मानित किया गया। श्रीरामलीला समिति, रुदौली, अयोध्या के कमलेश कुमार मिश्र ,श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय समिति के पंकज कुमार ,अन्नपूर्णा रसोई के संस्थापक राजेश चौबे ,जी.बी.टी.सी के किरण दीप संधु ,भरतकुण्ड महोत्सव के सचिव अम्बरीश चन्द्र पाण्डेय...