रुडकी, जनवरी 7 -- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और वैश्य समाज की एकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को आजीवन सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए तथा अधिक से अधिक आजीवन सदस्य जोड़कर संगठन को सशक्त बनाया जाए। चन्द्रशेखर पब्लिक स्कूल आयोजित बैठक में बैठक में जनपद पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, महामंत्री रमेश गोयल और उपेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया। इस दौरान संगठन विस्तार अभियान पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...