कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- मंझनपुर, संवाददाता ओसा स्थित वृद्धा आश्रम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के माता-पिता ने अंग वस्त्र व फल भेंटकर बुजुर्गों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी के पिता नागराज हुल्गी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि, यह हमारे संस्कार और जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला अवसर है। वृद्धजन समाज की जड़ें हैं, जिनकी छाया में आने वाली पीढ़ियां विकसित होती हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें न केवल शारीरिक और आर्थिक सुरक्षा मिले बल्कि, भावनात्मक सहारा और सम्मान भी प्राप्त हो। डीएम की माता लक्ष्मी हुल्गी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आश्रम प्रबंधक आलोक राय ने कहा की बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। इनकी सेवा करने से पुण्य मिलता है। सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.