जमशेदपुर, मार्च 22 -- जंगल बचेगा, तो जीवन बचेगा इसी संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर दलमा वन्यजीव अभयारण्य में अनोखा अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली, जंगल में फैले प्लास्टिक और कचरे को साफ किया और वन संरक्षण का संदेश दिया। दलमा अभयारण्य के रेंजर दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, वन विभाग कर्मियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में जंगल बचाओ, जीवन सजाओ जैसे नारे लिखी तख्तियां लीं और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। दलमा जंगल में प्लास्टिक और अन्य कचरों की सफाई की गई, जिससे वन्यजीवों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों को पेड़ों के महत्व, वनों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण पर जागरूक किया। जंगल नहीं, तो हाथी कहां जाएंगे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.