भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को शहरभर में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही शहर के अलग-अलग जगहों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। सैंडिस कंपाउंड मैदान में वशिष्ठ योग फाउंडेशन ट्रस्ट के बैनर तले योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु धीरज के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अधोमुख श्वान आसन, मार्जर, मेरूदंड संतुलन जैसे विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने निरोग रहने और योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। योग गुरु धीरज ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.