बुलंदशहर, अगस्त 12 -- खुर्जा, बुलंदशहर, संवाददाता। खुर्जा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित पॉटरियों का संचालन सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवा कर रहे हैं। जिससे उद्योग को लाभ मिल रहा है। युवाओं ने नई तकनीक का प्रयोग कर पॉटरी उत्पादों को बेचते हुए बंद पॉटरी इकाईयों को शुरू किया है। खुर्जा क्षेत्र में करीब 300 से अधिक पॉटरियां हैं। अब पॉटरी उद्योग की ताकत युवा उद्यमी बने हुए हैं। अपने नए विचारों और तकनीक से पॉटरी उत्पाद को खुर्जा से अन्य स्थानों पर बेचने में भी सफल हो रहे हैं। नई पॉटरियों के लगने से लेकर पुराने पॉटरियों को दोबारो शुरू करने तक युवाओं ने अपने सफल प्रयास कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन बिक्री तेज हुई है। कप-प्लेटों से लेकर गुल्लक, गमले और अन्य पॉटरी उत्पादनों को पॉटरियों में बनवाकर ऑनलाइन बेच रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.