नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने 9वीं आनंद स्वरूप गुप्ता मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में देशभर से 32 टीमों ने भाग लिया व सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्सा बने। मूट प्रतियोगिता में 16 कोर्ट रूम में प्रारंभिक राउंड होंगे, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल होगा। मुख्यातिथि सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स के अध्यक्ष डॉ. ललित भसीन रहे। उन्होंने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि कानूनी शिक्षा में मूट कोर्ट की भूमिका अहम है। छात्रों को न केवल कानूनी विश्लेषण की बारीकि समझने का अवसर देते हैं, बल्कि उन्हें पेशेवर वकालत की दुनिया के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि न्याय सदैव विधि से बड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.