जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और पुलिस सेवा अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे देहांत हो गया। बीते हफ्ते उनके घर के पास ही कार से एक्सीडेंट में वो घायल हो गयी थीं, उसके बाद उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अभी इलाज चल ही रहा था कि आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली. पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। सुबह 10:30 उनके सीतारामडेरा स्थित निवास स्थान से स्वर्णरेखा वार्निंग घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी। उर्मिला देवी अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ कर गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.