बोकारो, मार्च 8 -- बोकारो। बीएसएल प्रबंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को मानव संसाधन व विकास केन्द्र के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बीएसएल प्रबंधन की ओर से विशेष तैयारी पूरी कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी होंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं की ओर से उनके विशिष्ट कार्य सेवा के लिए कुल 31 महिलाओं को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह में बोकारो महिला समिति के सदस्यों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिसमें महिलाओं की ओर से समूह गीत के अलावे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.