चतरा, मार्च 8 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के पत्थलगड्डा में एचआरडीपी परियोजना अंतर्गत एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग तथा सपोर्ट संस्था के तकनीकि सहयोग से कमल आजिविका सखी मंडल को परियोजना की ओर से सिलाई-कढाई केंद्र का विधिवत् उद्घाटन शनिवार को सिंघानी पंचायत की मुखिया राधिका देवी व अन्य के द्वारा फीता काटकर किया गया । उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रबंधक कौशिक कुमार ने परियोजना द्वारा प्राप्त सिलाई-कढाई केंद्र के उद्देश्य के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दिया। आगे उन्होंने कहा कि इस केंद्र में प्राप्त चार सिलाई मशीन से महिला दीदी अपने जीवन को बेहतर कर सकेगें साथ ही परियोजना से गरीबी उन्मूलन में इस प्रकार का कार्य सार्थक सिद्ध होगा। केंद्र के जरिए महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.