बोकारो, मार्च 9 -- बोकारो। प्रगति सेवा आश्रम के तत्वावधान में रेडक्रॉस ब्लड बैंक व बोकारो रक्तवीर परिवार के सहयोग से महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बने और रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में महिलाओं युवाओं, समाजसेवियों व विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, प्रगति शंकर, सोनी कुमारी, रुबी, सुष्मिता, अनुपमा, अनिता, सुधा मिश्रा मीनल दीप, आनंद, अंकित, डॉ शैलेश, अमन गर्ग विनय, राजा आदि लोगों ने रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.