रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को आदित्य चौक स्थित संजीव सिंह के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को सम्मानित किया। संजीव सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज व राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की जाती है। महिलाएं समाज में मार्ग दर्शक और प्रेरणा स्त्रोत हैं। उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। कौशल विकास के माध्यम से भी महिलाओं की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा रही है। इस दौरान भाजपा नेत्री लता सिंह, प्रेम लता चौहान, दया डसीला, शैल शुक्ला, मधु गुप्ता, माधुरी बिसेन, करुणा तिवारी, अंजनी सोनी, बिंदु चौधरी, रेणु, रोशनी, नीरज, पूजा, राम बेटी, सोनी, नंदनी, खुशबू, नेहा, सरस्वती, लक्ष्मी, ज्य...