गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2025 को भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण करने के रूप में मनाएगी। साथ ही महिलाओं को अंगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि देश में मानव अंगों का अधिक से अधिक दान करके लोगों का जीवन बचाया जा सके। आठ मार्च शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मुख्य अतिथि होंगे। सुबह 10 बजे से यह भव्य कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें प्रदेश भर की सैकड़ों महिलाएं भाग लेंगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों में बीच फूलों की होली भी खेली जाएगी। गुरुग्राम के गुरुकमल भाजपा कार्यालय में होने जा रहे इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने बैठक ली। बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य और उत...