हाजीपुर, मार्च 8 -- हाजीपुर। सं.सू. शहर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रोशनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। उद्घाटन अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पूर्व सभापति एवं संगठन की सचिव रमा निषाद और डॉ. कामिनी चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। सोसायटी की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। संस्था की सचिव रमा निषाद ने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। डा. कामिनी चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दि...