देहरादून, मार्च 10 -- हाम्रो स्वाभिमान के तत्वाधान में सोमवार को गोरखाली सुधार सभा गढ़ी कैंट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। चार महिलाओं को सशक्त नारी सम्मान प्रदान किया गया। गोरर्खाली सुधार सभा और सबकी सहेली फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार के केन्द्रीय महामंत्री साध्वी देवादिति, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, संरक्षक गोदावरी थापली, ज्योति थापा, देवमाया गुरुंग और हाम्रो स्वाभिमान अध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी ने एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। अध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद ने कहा कि स्वामी रामदेव महाराज और बालकृष्ण महाराज के मार्गदर्शन में संस्...