आदित्यपुर, मार्च 9 -- गम्हरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट एक में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्रुपों में बंटी महिलाकर्मियों ने अलग-अलग डिजाइन के रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कर्मियों द्वारा केक काटकर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्लांट हेड एम बालामुरली ने कहा कि आजकल महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम को प्रबंधक सीएन बंधोपाध्याय, मेंटेनेंस विभाग के महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिलाकर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.