पूर्णिया, मार्च 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में महिलाओं के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। मुखिया मीरा देवी ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान पंचायत की महिलाओं के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया गया। घरेलू हिंसा से निपटने के संबंध में जानकारी पर चर्चा हुई। बाल विवाह एवं उसके रोकथाम के संबंध में पर खुलकर जानकारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। विशेष ग्राम सभा में पंचायत सचिव लाल बाबू शर्मा, पूर्व ...