रांची, मई 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी एल्युमिनियम फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन, हिंडाल्को कामगार यूनियन और असंगठित ठेका मज़दूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान झारखंड मोड़ से एक रैली निकली गई। इसमें शामिल मजदूरों ने दुनिया के मजदूरों एक हों, शिकागो के अमर शहीदों तुम्हें हमारा लाल सलाम, शहीद तुम्हारे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे आदि नारे लगाते हुए हिंडाल्को गेट पहुंचे। जहां एक सभा का आयोजन किया गया। आमसभा को जीवराज महतो, गोलक बिहारी महतो, शैलेंद्र महतो मुकेश साहु, अमर महली और अरुण महतो ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुमित महतो उर्फ डोला ने किया। इस मौके पर सदानंद सोनार, नजीर हुसैन, आलोक रंजन महतो, नीतीश महतो, संजय महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.