मुंगेर, अक्टूबर 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर शनिवार को बैजनाथ बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंगेर के प्रांगण में छात्राओं के बीच स्लोगन लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता मनोज कुमार उपस्थित थे। उनके साथ जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) गुंजन मौली, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सदर) रंजना सिन्हा, तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (ग्रामीण) श्रीमति प्रियदर्शनी भी मौजूद थीं। विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार, शिक्षक, सैकड़ों छात्राएं एवं अन्य कर्मी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्राओं ने मतदान के महत्व को समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.