किशनगंज, अक्टूबर 13 -- किशनगंज। संवाददाता अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाह के खात्मे के लिए शनिवार को जागरूकता अभियान गोष्ठी एवं विद्यालयों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका कुमारी निधि ने बालिकाओं के शिक्षा एवं सुरक्षा पर समाज को संवेदित होकर पहल करने की बात की। संस्था के निदेशक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारा मानना है कि 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण कानून पर सख्ती से अमल है और इसी के नतीजे में लोगों की सोच में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि सरकार व समाज एकजुट होकर प्रयास करें तो बाल विवाह की रोकथाम संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.