मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- नरायनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छोटा मिर्जापुर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से दुनियाभर में हमारे समाज में बालिकाओं और महिलाओं के साथ दोहरा व्यवहार और उत्पीड़न किया जा रहा है। वह निंदनीय है। इस तरह की मानसिकता यह दर्शाता है कि भले ही हम सब आधुनिक युग में जी रहे हैं पर हमारे मानसिकता में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है। बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनको शारीरिक, शैक्षिक, मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए जागरूक करना होगा। इसी सोच के साथ बीजिंग में 1995 के महिला सम्मेलन में पहली बार बालिका दिवस की शुरुआत की गई। वहीं 19 दिसंबर 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। तभी से प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.