गुमला, मई 20 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड के सुदूरवर्ती करोंदाजोर पंचायत अंतर्गत लोंडरा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉलर सुमति कुमारी के परिवार की आर्थिक स्थिति का सोमवार को प्रशासन ने जायजा लिया। भरनो सीओ अविनाश कुजूर और बीस सूत्री अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा उसके घर पहुंचे और पिता फिरू उरांव से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। सीओ ने आश्वस्त किया कि खराब पड़े सोलर जलमीनार की मरम्मत कराई जाएगी। शौचालय का निर्माण कराया जाएगा और परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त घर का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। सीओ ने कहा कि सुमति कुमारी ने अपनी प्रतिभा से न केवल जिले बल्कि राज्य और देश का नाम रोशन किया है। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के परिवार को सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.