मुंगेर, दिसम्बर 4 -- हवेली खड़गपुर, निसं/एसं। बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, नींबू चम्मच दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन केंद्र प्रबंधक नाजनीन खातून ने किया। प्रतियोगिता में बच्चे बच्चियों ने जमकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया और दर्शकों का दिल जीत लिया। जलेबी रेस में बुधनी कुमारी प्रथम, आशिक कुमार द्वितीय जबकि शिवम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेंढक दौड़ में प्रशांत कुमार ने प्रथम, सुप्रिया द्वितीय जबकि शिवानी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली में क्रांति कुमारी प्रथम ज...