लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगोष्ठी होगी। वन मंत्री अरुण सक्सेना से इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में वन व जैव विविधिता से संबंधित विभागों के अतिरिक्त कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, व पंचायती राज विभाग के अधिकारी, अनुसंधान संस्थान, विश्वविद्यालयों और जैव विविधता संरक्षण क्षेत्र में करने वाली संस्थाएं शामिल रहेंगी। इस वर्ष की जैव विविधता दिवस की विषयवस्तु 'प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास' है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.