बिजनौर, मार्च 19 -- अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएस कलवानिया ने सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा पाने का आह्वान किया। कन्या भ्रूण हत्या व नशे के दंश के खात्मे को जरूरी बताया। पीएस कलवानिया यहां गांव हादरपुर में समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाट समाज का गौरवपूर्ण इतिहास है। युवाओं को समाज के महापुरूषों महाराजा सूरजमल, सर छोटूराम जाट आदि के बारे में पता होना चाहिए। इन दोनों पर उन्होंने डाक्यूमेंट्री बनाकर डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रदर्शित की हैं। इन्हें बहुत सराहा जा रहा है। युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ ही संस्कारों की शिक्षा भी मिलनी चाहिए। संगठन को और मजबूत करने के लिए गांव गांव जाकर संवाद अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि जाट समाज को संगठन से जोड़कर एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। भाकियू आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.