पटना, अक्टूबर 5 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी दूरदर्शिता से वह कर दिखाया है, जिसकी पहले कल्पना भी मुश्किल थी। मुख्यमंत्री ने रविवार को राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पवेलियन और क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिकेट स्टेडियम बिहार के गौरव में एक नया स्वर्णिम अध्याय है। कुशवाहा ने जारी बयान में कहा कि क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण का यह क्षण 14 करोड़ बिहारवासियों के लिए गौरवपूर्ण है। इस स्टेडियम का निर्माण न केवल बिहार के खेल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार की धरती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेले जाएंगे। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.