अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़, संवाददाता। एलआईसी द्वारा उत्तर मध्य क्षेत्र की 44वीं कैरम और 57वीं शतरंज चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को एलआईसी अलीगढ़ मंडल कार्यालय में हुआ। शुभारंभ मंडल वरिष्ठ प्रबंधक अखिलेश कुमार अमन ने किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 12 मंडलों आगरा, इलाहाबाद, बरेली, देहरादून, हल्द्वानी, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, फैजाबाद, बनारस और अलीगढ़ के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान शतरंज के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, तनुजा कंसल और कैरम के सगीर अहमद, जहीर अहमद, अशोक कुमार, शिवांगी कनोजिया जैसे दिग्गज खिलाड़ी उपस्थित रहे। संचालन प्रशासनिक अधिकारी यदुवंश सहाय ने किया। अंतरराष्ट्रीय निर्णायक हेमंत शर्मा और एम. एच. शेरवानी की निगरानी में मुकाबले हुए। पहले दिन महिला शतरंज व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.