मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रेटर नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स में मुजफ्फरपुर जिला शाखा से 13 सीए ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अत्याधुनिक फाइनेंस एवं टेक्नोलॉजी एक्सपो तथा प्रोफेशनल नेटवर्किंग पर कई जानकारियां साझा कीं। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व के विभिन्न देशों से दस हजार से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया। इसमें मुजफ्फरपुर जिला शाखा से अध्यक्ष सीए शशि भूषण कुमार, उपाध्यक्ष सीए विकाश कुमार सिंह, सचिव सीए अंकित हिसारिया, कोषाध्यक्ष सीए राकेश कुमार सिंहा, प्रबंधन समिति सदस्य सीए अभिजीत रंजन, सीए केके चौधरी, गोपाल प्रसाद तुलस्यान, नितिन बंसल, आलोक कुमार, मयंक विनीत, सुजीत कुमार वर्...