मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ संगीत प्रेमियों के लिए रविवार को गंगा प्लाजा स्थित साउंड एंड म्यूजिक एकेडमी (सामा) द्वारा वाद्य संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय कलाकार जोएल वीणा अपनी प्रस्तुति देंगे। जोएल वीणा दुर्लभ 20 तारों वाले गिटार-वीणा पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देते हैं, जिसे मेरठ में पहली बार सुना जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत एंजल जैन द्वारा भगवान शिव को समर्पित प्रस्तुति से होगी। जोएल वीणा अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ संगत प्रसिद्ध तबला उस्ताद सूरज निर्वाण करेंगे। साउंड एंड म्यूजिक एकेडमी संस्थापक सम्यक जैन, सह संस्थापक एंजल जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर लव जैन ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...