काशीपुर, अक्टूबर 2 -- काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। गुरुवार को कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने खुलासा करते हुए बताया कि 29 सितंबर को आलू फार्म निवासी राजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बाइक राजकीय अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने नौगजा मजार के पास यूपी के पिपली डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी दिनेश पाल पुत्र अजब सिंह व फतेहउल्लागंज, ठाकुरद्वारा निवासी अजरूद्दीन पुत्र छुम्मन शाह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की। बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और कई बार जेल जा चुके हैं । दोनों के खिलाफ अलग-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.