रांची, जुलाई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 23-26 जुलाई तक आयोजित अंतरराज्यीय युवा विनिमय कार्यक्रम में देशभर के 28 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों से 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। झारखंड से 45 सदस्यीय दल इस समारोह में शामिल हुआ और विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शनिवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी थे। प्रतिभागियों ने झारखंड के लोक नृत्य और लोक संगीत का कुरुक्षेत्र में जीवंत प्रदर्शन किया। वाग्मिता में झारखंड के तीन प्रतिभागियों ने अपने भाषण में झारखंड की ऐतिहासिक विरासत, महापुरुषों के योगदान, कला-संस्कृति, गीत-संगीत, खानपान, जीवनशैली, पर्व-त्योहार सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताया। पूरे समारोह में सभी राज्यों के प्रतिभागियों...