भागलपुर, जनवरी 28 -- घोघा बाजार स्थित सरस्वती नाट्य कला मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक अंतरराज्यीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में दिल्ली के रोहित पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हरियाणा के सोनीपत से आए पहलवान कृष्णानंद ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर नमन पहलवान रहे। वहीं पूरे दंगल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विवेक पहलवान को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार भागलपुर सांसद अजय मंडल के हाथों प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार सुल्तानगंज के अरुण मंडल ने तथा तृतीय पुरस्कार पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार मंडल ने प्रदान किया। दंगल के सफल आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.