कुशीनगर, जनवरी 12 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली पुलिस ने रविवार को अन्तरराज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पडरौना कोतवाली के बांसी पुलिस चौकी के समीप से हरियाणा से दरभंगा बिहार को ट्रक में छिपा कर तस्करी कर ले जा रहे कुल 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित रायल स्टेग ब्रांड बरामद किया है। पुलिस ने वाहन सहित कुल 23 लाख रुपये का अवैध शराब के साथ 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पडरौना कोतवाली पुलिस ने रविवार को भोर में बांसी पुलिस चौकी के समीप से एक ट्रक को रोक कर जांच किया तो उसमें कुल 83 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब रायल स्टेग ब्रांड बरामद हुआ। पुलिस ने 7 लाख रूपये का 996 शीशी अंग्रेजी शराब व...