कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। नजीराबाद पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को चोरी के दो दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित ने नए साल की पार्टी मनाने के लिए हरवंशमोहाल से एक बाइक चोरी की थी, जिसे बेचने के लिए वह फजलगंज जा रहे थे, तभी नजीराबाद पुलिस ने आरोपितों को धर दबोचा। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार ने बताया कि नजीराबाद पुलिस शुक्रवार देर रात जेके धर्मशाला के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक और एक स्कूटी में सवार पांच युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच युवकों को हिरासत में लिया। जिनके पर मौजूद स्कूटी और बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना नाम उन्नाव के गंगाघाट निवासी रोशन सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस कश्यप, सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.