मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने गुरुवार को देवपरवा नाला के पास दबिश देकर ई-रिक्शा और बैट्री चोरी गैंग के अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय दोनों चोरों के पास से चोरी की एक ई-रिक्शा समेत आठ बैट्री बरामद किया। पूछताछ के दौरान चोरों ने कबूल किया कि वे मऊ समेत आजमगढ़ में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार चोरों से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि देवपरवा नाला के पास दो शातिर अंतरजनपदीय चोर किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में आए हुए हैं। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस टीम ने देवपरवा नाला के पास घेराबंदी शुरु किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.