कन्नौज, फरवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के ग्राम अंतपुर में मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग डिस्क्रेपेंसी (तार्किक विसंगतियों) की सुनवाई विशेष रूप से गांव में आयोजित की गई। यह सुनवाई निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा स्वयं गांव पहुंचकर की गई, ताकि मतदाताओं को कार्यालय आने-जाने की परेशानी न हो और वे आसानी से अपनी समस्याएं रख सकें। सुनवाई के दौरान ब्लॉक लेवल ऑफिसर, सुपरवाइजर, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें मैपिंग में हुई त्रुटियां, नामों की गलत एंट्री, घरों की लोकेशन में विसंगति आदि शामिल थीं। ईआरओ एसडीएम ने मौके पर ही इन मामलों की जांच की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इ...