रामगढ़, दिसम्बर 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। ठंड का मौसम आते ही अंडों के दाम काफी बढ़ गए हैं। जिले में जो अंडे कुछ महीने पहले 7 रुपये पीस मिल रहे थे, वे अब 9 रुपये पीस हो गए हैं। एक कैरेट अंडे जिसमे 30 पीस अंडे होते हैं, उसका दाम 230 रुपये तक हो गया है। अंडों के दाम बढ़ने से सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का बजट गड़बड़ा रहा है। रामगढ़ जिले के सरकारी स्कूलों में हफ्ते में 2 बार सोमवार और शुक्रवार को बच्चों को मिड डे मील में अंडे दिए जाते हैं। स्कूलों को सख्त निर्देश होता है कि नियमानुसार बच्चों को भोजन और अंडा जरूर देना है। ऐसे में अंडों के बढ़े दाम स्कूलों के प्राचार्यों की जेब भी ढीली कर रहे हैं। क्योंकि मिड डे मील के लिए राशन व अंडों की राशि हर महीने मिलती नहीं है। कभी 2 तो कभी 3 से 4 महीने पर राशि दी जाती है। इस हालत में स्कूल के प्राचार्यों व शिक...