गढ़वा, दिसम्बर 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले एमडीएम में पूरक पोषाहार के तौर पर छात्रों को हफ्ते में दो दिन अंडा देने का प्रावधान है। हर हफ्ते सोमवार के मेनू में पूरक पोषण के रूप में अंडा कढ़ी और शुक्रवार को एक उबला हुआ अंडा छात्रों को देना है। इस बीच अंडा की कीमत में बढ़ोतरी से एमडीएम का बजट बिगड़ रहा है। इसे जारी रखना स्कूल प्रबंधन को मुश्किल हो रहा है। जिलांतर्गत 1396 स्कूलों में छात्रों को एमडीएम दिया जा रहा है। उक्त स्कूलों में कुल दो लाख नौ हजार 343 छात्र नामांकित है। उनमें नियमित रूप से एक लाख 48 हजार 546 छात्रों को एमडीएम मिल रहा है। एमडीएम में अतिरिक्त पोषाहार के तौर पर प्रति छात्र अंडा और फल के लिए छह रुपये देने का प्रावधान है। उसके विपरीत बाजार में फिलहाल अंडों के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। बाजार में एक ...