उरई, दिसम्बर 29 -- उरई। सर्दी में शरीर को गर्माहट देने वाले खाद्य सामग्रियों की डिमांड बढ़ गई है। अंडा, गुड़, तिली, चिक्की व मूंगफली की जमकर बिक्री हो रही है। हर घर में इनके इस्तेमाल से डिमांड बढ़ने पर हर सामग्री के रेट में भी इजाफा हुआ है। अंडे की क्रेट 170-180 से बढ़कर 240-250 पर, गुड़ 50 रुपये किलो से पंहुचा 60 रुपये पर जबकि चिक्की 100 रुपये किलो की जगह 150 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं मूंगफली 160 से 180 रुपये किलो पर पहुंच गई। सर्दी का प्रकोप अब सिर्फ मौसम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा असर रसोई पर भी दिखने लगा है। बाजार में जहां कुछ दिन पहले तक गुड़ 50 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं अब उसके दाम बढ़कर 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह अंडे की क्रेट, जो पहले करीब डेढ़ सौ रुपये में मिल जाती थी, अब ढाई सौ रुपये तक बेची जा रही है। सर्दी के...