गोरखपुर, जून 18 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम फुलहर खुर्द निवासी बिंदु देवी पत्नी अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही किराने की दुकान चलाती हैं। सोमवार की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर में सोने चली गई। इसी बीच सजन उर्फ सर्वेश दुकान पर आया और जोर जोर से चिल्लाते हुए अंडा मांगने लगा। जब अंडा देने से मना कर दिया तो उसने फोन कर कई लोगों को बुला लिया। मनबढ़ों ने गाली देते हुए लाठी डंडे से मारे पीटने लगे। मुझे बचाने मेरा लड़का मनीष आया तो उसे भी पीट दिए। पुलिस लालमन, विकास, अर्जुन, सजन उर्फ सर्वेश, मालती सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.