सराईकेला, अक्टूबर 14 -- खरसावां, संवाददाता रांची के खेलगांव में 11 और 12 अक्तूबर को आयोजित 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप टूर्नामेंट-2025 में मॉडल स्कूल खरसावां के समीर बेहरा ने जिले का प्रतिनिधित्व कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही राष्ट्र स्तरीय खेल में झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके लिए उनका चयन हुआ है। गौरतलब है कि बालक वर्ग के अंडर-19 तीरंदाजी में कक्षा 12वीं आर्ट्स के विद्यार्थी समीर बेहरा ने राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में 615 स्कोर प्राप्त कर प्रथम रैंक हासिल किया है। दिसंबर में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने तथा राष्ट्र स्तरीय खेल में शामिल होने के लिए मणिपुर के इंफाल जाएंगे। प्रभारी प्रधानाचार्य बासमती मिश्रा ने कहा कि समीर बेहरा का तीरंदाजी के साथ-साथ पढ़ाई में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.