साहिबगंज, जनवरी 4 -- साहिबगंज। जेएससीए के तत्वावधान में तीन जनवरी से जारी अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए साहिबगंज की टीम रविवार को सड़क मार्ग से गोड्डा के लिए रवाना हो गई। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंकुर सिन्हा ने बताया कि 5 जनवरी को गोड्डा में साहिबगंज का मैच गोड्डा की टीम के साथ होगा। उसके बाद साहिबगंज की टीम दुमका जाएगी। वहां 6 जनवरी को साहिबगंज का मैच जामताड़ा से, 7 जनवरी को साहिबगंज का मैच दुमका से एवं 8 जनवरी को साहिबगंज का मैच पाकुड़ से होगा। इधर, जिला सचिव अंकुर सिन्हा, चंदन यादव व प्यूशम सिंह सहित अन्य ने बस स्टैंड पहुंच खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.