नवादा, नवम्बर 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-17 हैंडबॉल बालक चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने पूरे भारत में तृतीय स्थान लाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। कर्नाटक के तुमकुर में 25 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित 69वें राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल बालक अंडर-17 खेल प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने भारत के कई राज्यों को हराते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में हेड ऑफ डेलिगेशन सह दल प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह टीम 18 सदसीय बेंगलुरु के लिए 22 नवंबर को रवाना हुई थी। 25 नवंबर से यह प्रतियोगिता आयोजित थी। बिहार की टीम ने लीग मैच में त्रिपुरा एवं छत्तीसगढ़ को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन को प्री क्वार्टर फाइनल में हराया। वहीं, क्वार्टर फाइनल मैच में दिल्ली को हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.